MP Circle Rate 2026 – मध्यप्रदेश जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन देखें

MP Circle Rate – मध्यप्रदेश राज्य के किसी भी जमीन का सरकारी रेट क्या हैं? आप यह पता करना चाहते हैं. तो मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व विभाग ने अपने ऑफिसियल पोर्टल (mpigr.gov.in) पर राज्य के सभी जमीन के सरकारी रेट को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया हैं. जिससे आप मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसी जमीन का सरकारी रेट (collector rate mp) को कितना तय किया गया हैं. आप इसे अब अपने घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकते हैं.

यदि आप मध्यप्रदेश राज्य में कोई जमीन खरीद रहें हैं. आपको उस जमीन का सरकारी रेट (collector rate) क्या हैं. यह मध्यप्रदेश राजस्व विभाग के अधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पता कर लेनी चाहिए. क्योंकि आप किसी जमीन की रजिस्ट्री करवाने जाते हैं. तो उस समय जमीन के सरकारी रेट के अनुसार ही रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प ड्यूटी शुल्क की गणना की जाती हैं.

MP Circle Rate क्या हैं?

जब कोई क्रेता किसी से जमीन को खरीदता हैं. तब उसे जमीन को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना पड़ता हैं. तब जाकर वह क्रेता उस जमीन का मालिक बन पाता हैं. इसके लिए उस जमीन की रजिस्ट्री करवानी पड़ती हैं. जो रजिस्ट्री करवाते समय रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैं. उसकी गणना सर्किल रेट के आधार पर ही की जाती हैं. क्योंकि सर्किल रेट से कम मूल्य पर किसी भी जमीन की खरीद बेच नहीं हो सकती हैं.

किसी भी जमीन के सरकारी रेट का निर्धारण उस जमीन पर उपलब्ध सुविधाएँ एवं अन्य कई कारको पर निर्भर करती हैं. एक ही एरिया क्षेत्र में जमीन का सरकारी रेट (Circle Rate) अलग – अलग हो सकता हैं.

मध्यप्रदेश के जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन देखें

मध्यप्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट से जमीन का सरकारी रेट (Collector Rate MP 2025-26 pdf) ऑनलाइन कैसे देखते हैं. इसका पूरा विवरण नीचे स्टेप बाई स्टेप दिया गया हैं.

  • मध्यप्रदेश राज्य के सरकारी रेट (Collector Rate) को देखने के लिए आपको पहले राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://www.mpigr.gov.in/#/home पर जाना होगा.
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर ही “गाइडलाइन दर” का विकल्प दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.

MP Circle Rate

  • अब आपके सामने सर्किल रेट किस वर्ष में कितना हैं. उसकी लिस्ट दिखाई देती हैं. आप जिस वर्ष के सर्किल रेट को देखना चाहते हैं. उस वर्ष को सेलेक्ट करें.

मध्यप्रदेश जमीन का सरकारी रेट

  • आपको यहाँ पर मध्यप्रदेश के सभी जिलों के नाम दिखाई देता हैं. आप जिस जिले के सरकारी रेट को देखना चाहते हैं. उस जिले को सेलेक्ट करें.

Circle Rate in MP

  • आप जैसे ही जिले को सेलेक्ट करते हैं. उस जिले के सरकारी रेट की पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड हो जाती हैं. जिसमे जमीन के सरकरी रेट से संबंधित सभी विवरण दिखाई देता हैं.

collector rate mp

सम्बंधित लेख
एमपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? एमपी भूलेख खसरा खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?
मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं

MP Circle Rate (FAQ)

सर्किल रेट का निर्धारण किस अधार पर की जाती हैं?

किसी भी जमीन के सरकारी रेट का निर्धारण उस जमीन पर उपलब्ध सुविधाएँ एवं अन्य कई कारको पर निर्भर करती हैं. एक ही एरिया क्षेत्र में जमीन का सरकारी रेट (Circle Rate) अलग – अलग हो सकता हैं.

MP Collector Rate क्या हैं?

MP Collector Rate को सर्किल रेट, जमीन का सरकारी रेट भी कहा जाता हैं. इसे अलग – अलग राज्य में DLC Rate, MVR Rate, Garvi Jantri Rate, Ready Reckoner Rate के नाम से भी जाना जाता हैं.

MP Collector Rate देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट कौन सी हैं?

MP Collector Rate को देखने के लिए मध्यप्रदेश राजस्व विभाग की अधिकारिक वेबसाइट https://www.mpigr.gov.in/#/home हैं.

Leave a comment