मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने राज्य के भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए नई एमपी भूलेख पोर्टल जारी किया हैं. इस पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएँ उपलब्ध कराइ गई हैं. कुछ सेवाएँ निशुल्क फ्री में पाप्त कर सकते हैं. फ्री सेवाओं के लिए आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगइन करने की जरूरत नहीं पड़ती हैं.
webgis 2.0 mp bhulekh पोर्टल पर कुछ सेवाओं के लिए आपको शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैं. जिसके लिए आपको MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन और लॉगइन करना होता हैं. इस लेख में MP Bhulekh Portal (WebGIS 2.0) Login & Registration कैसे करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.
MP Bhulekh Portal (WebGIS 2.0) Registration की प्रक्रिया
- पहले राजस्व विभाग के अधिकारिक वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकरण के विकल्प को सेलेक्ट करके ‘नागरिक उपयोगकर्ता’ विकल्प पर क्लिक करें.

- अपना मोबाइल नम्बर को दर्ज करें. और कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरकर ‘OTP प्राप्त करें’ को क्लिक करें.

- अब आपके मोबाइल नम्बर पर OTP आया होगा उसको दर्ज करें. और अब जो password रखना चाहते हैं. उसको दर्ज करके आगे बढ़ें.

- इस पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए e-KYC करने के लिए मांगी गई सभी जानकारी को भरकर आगे बढे को क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाता हैं.

MP Bhulekh Portal (WebGIS 2.0) Login
- पहले राजस्व विभाग के अधिकारिक वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- वेबसाइट के होम पेज पर साइन इन के विकल्प को सेलेक्ट करके ‘नागरिक उपयोगकर्ता’ विकल्प पर क्लिक करें.

- अब यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करें. मोबाइल OTP द्वारा सत्यापन करके पोर्टल पर लॉगइन करें.
