Bhu Naksha MP (मध्यप्रदेश) एमपी भूलेख नक्शा Online देखें

Bhu Naksha MP – मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग ने मध्यप्रदेश के सभी जमीन के भू नक्शा को अपने ऑफिसियल पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया हैं. आप इन पोर्टल के माध्यम से mp भूलेख नक्शा से संबंधित सभी जानकारी को अब अपने घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकते हैं. एवं एमपी भूलेख नक्शा खसरा से सम्बन्धित सभी रिकॉर्ड की जाँच करके उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

जब भी हमलोगों को पहले मध्यप्रदेश राज्य के किसी भी जमीन के भू नक्शा चाहिए होती थी. तब हमलोगों को MP Bhu Naksha की जानकारी के लिए पटवारी एवं तहसील का चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन इस समय MP Bhulekh Naksha से संबंधित विवरण को घर बैठे ही ऑनलाइन मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के अधिकारिक वेबसाइट से निकाल सकते हैं.

एमपी भूलेख नक्शा क्या हैं?

किसी भी जमीन का भू नक्शा उस जमीन की वास्तविक भौगोलिक स्थिति को दर्शाता हैं. आप MP Bhulekh Map को मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के द्वारा जारी की गई पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर देख सकते हैं. एवं जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज़ की जाँच कर सकें.

एमपी भूलेख नक्शा online देखें

मध्यप्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग के पहली ऑफिसियल वेबसाइट से भू नक्शा मध्यप्रदेश ऑनलाइन कैसे देखते हैं? इसका पूरा विवरण नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

  • MP भू नक्शा देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर दिए गए विकल्प भू भाग नक्शा को सेलेक्ट करें.

भू भाग नक्शा

  • अब आपको नक्शा देखने के लिए दो विकल्प दिखाई देते हैं.
  1. क्या आप ग्रामवार पार्सल मानचित्र देखना चाहते हैं?
  2. क्या आप पार्सल मानचित्र की प्रमाणित प्रति लेना चाहते हैं?

आप फ्री में भू नक्शा देखना चाहते हैं तो पहले वाले विकल्प को सेलेक्ट करें.

क्या आप ग्रामवार पार्सल मानचित्र देखना चाहते हैं

  • अब ग्राम चयन के विकल्प पर क्लिक करें.

ग्राम चयन

  • अपना जिला, तहसील, ग्राम को सेलेक्ट करें.

जिला, तहसील, ग्राम को सेलेक्ट

  • सर्वेक्षण संख्या/ प्लॉट संख्या चयन करके कैप्चा को भरें और नक्शा देखे पर क्लिक करें.

सर्वेक्षण संख्या प्लॉट संख्या चयन

  • भू-भाग नक्शा आपके सामने प्रदर्शित हो जाता हैं.

भू-भाग नक्शा

मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम नक्शा (Certified Copy) क्रय करें

  • मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम नक्शा (Certified Copy) क्रय करने के लिए आपको पहले राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर ही “ग्राम नक्शा क्रय” का विकल्प दिखाई देगा उसको सेलेक्ट करें.

मध्यप्रदेश राज्य के ग्राम नक्शा

  • अब आपके सामने एक नई वेबसाइट ओपन हो जाती हैं. इस पर Sign Up करके फिर लॉग इन कर लें.

  • जब आप लॉग इन हो जाते हैं. तो एक नया पेज ओपन होता हैं. यहाँ पर आप अपना जिला, तहसील गांव को सेलेक्ट करें. फिर view पर क्लिक करें. आपने जो गांव सेलेक्ट किया हैं. उसका नक्शा ओपन हो जाता हैं. नक़्शे के लीए आपको कितनी राशि का भुगतान करना पड़ेगा वह भी दिख जाता हैं. किस परोपज के लिए नक्शा माँगा रहें हैं. यह दर्ज करें. फिर T&C को चेक करके proceed पर क्लिक करें.

  • अब आपके सामने पेमेंट का आप्शन दिखाई देता हैं. जब आप पेमेंट कर देते हैं. तब आपने जो पोस्टल एड्रेस भरा हैं. उस पते पर नक्शा भेज दिया जाता हैं.

सम्बंधित लेख
एमपी भूलेख खसरा खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें? मध्यप्रदेश जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन कैसे देखें?
मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं

Bhu Naksha MP (FAQ)

भू नक्शा मध्यप्रदेश को देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट कौन सी हैं?

मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग ने मध्यप्रदेश के सभी जमीन के भू नक्शा को अपने ऑफिसियल पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in/ पर उपलब्ध करा दिया हैं. आप पोर्टल के उपयोग करके एमपी भूलेख नक्शा देख सकते हैं.

एमपी भूलेख नक्शा खसरा में यदि कोई त्रुटी हो तो क्या करें?

अगर एमपी भूलेख नक्शा खसरा के विवरण में कोई त्रुटी हैं. तो आप अपने तहसील कार्यालय में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. या एमपी भूलेख हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं.
आयुक्त भू-अभिलेख
(मध्य प्रदेश शासन)
राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी
नीडम रोड, Gwalior (मध्य प्रदेश)
पिनकोड:- 474009
संपर्क करें:- 18002030311 (Toll Free),
0751-2441200 (लैंडलाइन – CLR ऑफिस ग्वालियर)

Leave a comment